बरेली: शाखा प्रबंधक और ई-मित्र पर 13.57 लाख रुपये हड़पने का आरोप
बरेली,अमृत विचार। बहेड़ी तहसील के दो गांव के 40 लोगों ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर और ई-मित्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों ने मिली भगत करके उन लोगों के खाते से 13.57 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना …
बरेली,अमृत विचार। बहेड़ी तहसील के दो गांव के 40 लोगों ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर और ई-मित्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों ने मिली भगत करके उन लोगों के खाते से 13.57 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
बहेड़ी तहसील के गांव शाहपुर डांडी और हसनपुर के 40 से अधिक लोग गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव के पास गिरधरपुर गांव में उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक है। इसी बैंक से सभी ग्रामीणों का लेनदेन होता है। इसी बैंक में एक व्यक्ति ई-मित्र था। एक वर्ष पहले उसकी सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं थी। कुछ दिन पहले जब उन लोगों को पता चला कि ई-मित्र की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। तब उन्होंने जानकारी की।
लोगों ने बताया कि गांव में अब ई-मित्र की बहन के नाम से कार्यालय खोला गया है। शिकायत पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि वह देखें या उसकी बहन कार्य सही हो रहा है। तुम लोगों का लेनदेन भी चल रहा है। तब समस्या क्या है। इसी दौरान ग्रामीणों ने खाते में जमा की गई रकम की जानकारी की। तब पता चला कि हसनपुर और शाहपुर डांडी गांव के 40 लोगों खाता धारकों के खाते से 1357750 रुपये निकाल लिए गए हैं। शाखा प्रबंधक से शिकायत की तब उन्होंने टरका दिया। लोगों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक, कैशियर और पूर्व ई-मित्र ने मिली भगत करके खाता धारकों के खाते से रुपये निकाल लिए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रकम की वसूली कराने की मांग की है।
इनके खाते में जमा नहीं किए रुपये
मोबिन बेगम, गुलशन बी, गुलिस्ता बी, रियासत खां, नंदो देवी, पीतम, राम प्रसाद, नंदकिशोर, लीलावती, रीता देवी, साबिर अली, संतोष कश्यप, सुनीता कश्यप, नसरीन, गुच्छन खां, शकीला, नाजरा बी, इम्त्याज खां, फिरोजा बेगम, मन्नो बेगम, नफीस बेगम, मोबीन बेगम, मोहम्मद अरान, सुशीला देवी, शकील अहमद, सगीर अहमद, नाजिमा, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद नाजिम, तौफीक अहमद, रहीस अहमद, बैफर जहां, नन्हेंलाल निवासीगण शाहपुर डांडी। इनके अलावा गांव हसनपुर के सुंदरलाल, शकुन्तला देवी, मुकेश कुमार, वीरेन्द्र मौर्या, रामदास, जागनलाल और सजन शामिल हैं।
बहेड़ी पुलिस को दिए जांच के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने इस प्रकरण को बड़ा घोटाला मानते हुए बहेड़ी पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 40 लोगों के साथ एक ही बैंक में धोखाधड़ी होना बड़ी बात है।
