गिरती कीमतों से जूझते जापान की स्थिति पलटी, बढ़ी महंगाई... 41 साल के उच्च स्तर चार प्रतिशत पर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में उपभोक्ता मुद्रास्फीति दिसंबर महीने में बढ़कर 41 साल के उच्च स्तर चार प्रतिशत पर पहुंच गयी। यहां गैस से लेकर बर्गर तक, सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। हालांकि जापान की महंगाई दर अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों की तुलना में अभी भी कम है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान दशकों से अवस्फीति यानी लगातार गिरती कीमतों से जूझता रहा है। 

लेकिन अब स्थिति पलट गयी है। आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले उपभोक्ता कीमतों में इतनी तेजी दिसंबर 1981 में आई थी। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और कई अन्य देशों के बैंकों ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें बढ़ा दी हैं लेकिन बैंक ऑफ जापान ने अपनी मानक दर को लंबे समय से शुन्य से नीचे 0.1 प्रतिशत पर रखा हुआ है।

अमेरिकी डॉलर और अन्य मुद्राओं की तुलना में जापान की मुद्रा येन के मूल्य में भारी गिरावट ने बैंक ऑफ जापान पर दवाब ला दिया और इसका अंदेशा लगाया जाने लगा है कि वह भी जल्द ही नीतिगत दर बढ़ाना शुरू कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल, तहरीक-ए-इंसाफ के और 35 सांसदों के इस्तीफे मंजूर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म