बरेली: इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज, नामांकन की अंतिम तिथि 24 जनवरी
बरेली, अमृत विचार। बरेली इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। 26 जनवरी को बैकमा हाउस में चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। उसी दिन नाम वापसी भी होगी।
इसके बाद यदि आवश्यकता पड़ी तो 26 को सुबह 11:00 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा और शाम को 5:00 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अभी तक एसोसिएशन में पदाधिकारी बनने के लिए सदस्यों ने बाजार में घूमकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
जनसंपर्क के दौरान कुलभूषण बग्गा, राजन गुप्ता, मुदित अग्रवाल, अमित जैन, विजय अग्रवाल, राजीव कथूरिया, पवन चांदना, आदर्श जायसवाल, जितेंद्र साहनी, वीरेश यादव, प्रमोद मिश्रा, प्रदीप पाठक, शिवम अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सौरभ भसीन आदि रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
