कासगंज : ट्रैक्टर चक्की फटी, महिला की मौत, दो गंभीर घायल, अनाज पीसते समय हुआ हादसा

कासगंज : ट्रैक्टर चक्की फटी, महिला की मौत, दो गंभीर घायल, अनाज पीसते समय हुआ हादसा

कासगंज, अमृत विचार। सोरों कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया में ट्रैक्टर चक्की फट जाने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक महिला और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्या है मामला ?
मानपुर नगरिया में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर चक्की से गेहूं की पिसाई की जा रही थी। इसी बीच अचानक चक्की फट गई। जिसकी चपेट में आने से वहां मौजूद जयदेवी (60), संतोष (25) दुपहिया रोड मानपुर नगरिया थाना सोरो एवं मुनव्वर (33) निवासी सराय जमुनादास मानपुर नगरिया थाना सोरों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जब तक उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पहले जय देवी की मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए सीएससी सोरों लाया गया। जहां से अग्रिम उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : कासगंज : ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ