प्रदेश में सभी जाति धर्म के लोगों का बसपा करेगी सम्मान :प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

लंभुआ/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। लंभुआ में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का मंडल कोआर्डिनेटर शिवमंगल गौतम के नेतृत्व में बसपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि प्रदेश में बसपा सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान करेगी। 2024 के चुनाव में सभी सीटों से बसपा चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है, जहां बसपा शासनकाल में अपराधी डरते थे वही भाजपा शासनकाल में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, विधानसभा सचिव अवनीश सिंह, राजेंद्र सरोज, रमेश मौर्य, राममिलन, दीपक भारती, अमर बहादुर पाल, लालचंद भारती आदि रहे।

ये भी पढ़ें -इन दो तारीखों में Bank में होगी Strike, जल्दी निपटाएं अपने जरूरी काम  

संबंधित समाचार