बरेली: अज्ञात शख्स ने झोपड़ी में लगाई आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख

बरेली: अज्ञात शख्स ने झोपड़ी में लगाई आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख

बरेली, अमृत विचार। दुनका चौकी क्षेत्र निवास गांव रास में शुक्रवार रात किसी अज्ञात शख्स ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।

बता दें, गांव रास निवासी वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि वह कल रात लगभग 8.30 बजे जैसे ही सोने के लिए लेटने गए तभी अचानक किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगती देख वीरेंद कुमार समेत पूरा परिवार घर से बाहर आ गया और गांव वालों से मदद के लिए आवाज लगाने लगा। जैसी ही गांव वाले आए उन्होंने बराबर में समरसेबल पंप की मदद से आग को बुझाया।

आग पर काबू तो पा लिया लेकिन समान पूरी तरह जल गया। साथ ही बिस्तर, चारपाई और खाना खाने का सामान तक जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इस मामले में चौकी में तहरीर है। साथ ही बताया कि वह मजदूरी करता है।

ताजा समाचार