मुरादाबाद: हिंदू कालेज के बुर्का विवाद में फंसी छात्रा ने मांगी माफी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, कालेज प्रबंधन से छात्रा के खिलाफ कार्रवाई को कहा

मुरादाबाद: हिंदू कालेज के बुर्का विवाद में फंसी छात्रा ने मांगी माफी

आक्रोशित छात्र नेता गौरव को समझाती पुलिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुर्का विवाद में नया मोड़ आ गया है। हिन्दू कालेज की एक छात्रा बुर्के पर विवादित बयान देकर फंस गई है। छात्र की एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में शनिवार को खलबली मच गई। वायरल वीडियो के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जताते हुए एबीवीपी के पदाधिकारियों ने हिन्दू कालेज के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुर्का विवाद के नए रूप में सामने आने से हलकान कालेज प्रबंधन व पुलिस मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश में जुटे। ऐसे में पूरे दिन हिन्दू कालेज में एक बार फिर गहमागहमी का माहौल रहा।

शनिवार को हिन्दू कॉलेज का माहौल उस वक्त गर्माया जब एबीवीपी के पदाधिकारी छात्रा को प्राचार्य के कक्ष तक लेकर पहुंचे। महानगर मंत्री सरल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रर्दशन में शामिल होने बुर्के के पक्ष में बयान देने वाली छात्रा हिन्दू है। कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। उन्होंने खुद डेढ़ घंटे छात्रा से पूछताछ की। आरोप है कि छात्रा ने किसी के दबाव में आकर यह बयान दिया है। छात्रा के विवादित बयान पर आपत्ति जताते  हुए पूरे प्रकरण में उन्होंने गहरी साजिश होने की आशंका जताई। एबीवीपी के पदाधिकारी ने कहा कि बुर्का प्रकरण मुस्लिम छात्राओं से जुड़ा विवाद है।

हिन्दू कालेज प्रबंधन ने विवाद भी हल कर लिया है। ऐसे में हिन्दू छात्रा का विवादित बयान मामले को नया मोड़ देता है। एबीवीपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रा पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों से हिन्दू कालेज में खलबली मच गई। कालेज प्रशासन छात्रा से पूछताछ में जुटा। अफरातफरी व गहमागहमी के बीच छात्रा ने खुद की चूक स्वीकार की। छात्रा ने कालेज प्रशासन से लिखित माफी भी मांगी। इस बीच सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी विप्लव शर्मा ने एबीवीपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

अपना बचाव करते दिखे समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी
समाजवादी छात्र सभा की प्रदेश सचिव दुर्गा शर्मा ने कहा कि मैंने  काला स्कार्फ गले में डाल रखा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं मुस्लिम हो गई। मुझे छात्रा के संबंध में जानकारी नहीं है। उसने क्या परिचय दिया है। हमने किसी को नहीं उकसाया है। पढ़े लिखें लोग है हम, छात्र सभा के पदाधिकारी है। बस चेंजिंग रूम को लेकर मांग थी जोकि मान ली गई है।  वहीं समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष असलम चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन में सभी मुस्लिम छात्राएं शामिल थी। उस छात्रा ने क्या सोचकर समर्थन किया वही बताएगी। मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। कॉलेज प्रशासन ने मांग को मान लिया है। क्योंकि बाहर जो चेंजिंग रूम था उसमें मरम्मत कार्य चल रहा है। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी तो उस चेंजिंग रूम का भी स्वागत किया जाएगा।

छात्रा ने मानी गलती
चीफ प्रॉक्टर एपी सिंह ने बताया कि बुर्के को लेकर समाजवादी छात्र सभा द्वारा प्रदर्शन किया गया था। उसमें एक िहंदू छात्रा सामने आई है। माफीनामे में छात्रा ने लिखा कि गलती से बुर्के का समर्थन व कॉलेज के विरोध में बयान दिया था। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य खराब न हो, इस मामले को यहीं समाप्त किया जा रहा है। 

दरोगा पर कार्रवाई की मांग 
हिन्दू कॉलेज में आक्रोशित एबीवीपी के कार्यकर्ता व दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। दरोगा ने प्राचार्य के कक्ष से कार्यकर्ता गौरव छेत्रिय को गिरेबान पकड़कर बाहर खींच कर ले गए। साथ ही थाने में बंद करने की बात की। इससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। पदाधिकारियों ने प्राचार्य का घेराव करते हुए दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि कॉलेज परिसर में किसी छात्र से पुलिस इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकती है। 

सैनी बस्ती का गेट होगा बंद 
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि अराजकतत्वों पर लगाम लगाने के लिए और सख्ती रहेगी। सैनी बस्ती वाला दूसरा गेट बंद किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी संगठन को आपत्ति होने पर या वार्ता के लिए पहले समय लेगा होगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : डबल फाटक पुल बंद, हिचकोले खाते वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग होकर की धर्मेंद्र ने आत्महत्या, मृतक की मां ने लगाया आरोप
हरदोई: सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Video: मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ी भीड़
Unnao: वृद्धा की मौत पर बिलख रहे थे परिजन, पांच घंटे बाद अचानक हुए कुछ ऐसा...देखकर लोगों के उड़े होश
पीलीभीत: सैकड़ों एकड़ जमीन पर रोप दी प्रतिबंधित साठा धान की फसल, सूख चुकी गोमती नदी के पानी से भी हो रही सिंचाई
संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...