रायबरेली: दिल्ली से रायबरेली पहुंची महिला के साथ रैन बसेरा में छेड़छाड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली , अमृत विचार। जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचने के लिए बनाए गए रैन बसेरा अराजक तत्वों का अड्डा बन गए हैं। दिल्ली से अपने पति की खोज में रायबरेली पहुंची एक महिला के साथ रैन बसेरा में शराबियों ने छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

मामला शहर के सुपर मार्केट स्थित रैन बसेरा का है। दिल्ली के पहाड़गंज की रहने वाली एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ अपने  लापता पति की तलाश में रायबरेली पहुंची थी। शनिवार की शाम को वह अपने बच्चों के साथ सुपर मार्केट स्थित रैन बसेरा में शरण लेने गई हुई थी। जहां पर रात में पहुंचे शराब के नशे में कुछ युवकों ने उसके साथ गलत हरकत की और महिला के साथ छेड़छाड़ की है। महिला के विरोध करने व शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंच कर उसकी आबरू बचाई है। 

पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि महिला ने जिन युवकों पर आरोप लगाया है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने धीरेन्द्र शास्त्री को बताया पाखंडी, बोले- होगा बुरा हाल  

संबंधित समाचार