Syria में इमारत गिरने से एक बच्चे सहित 10 लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काहिरा। सीरिया के अलेप्पो शहर में रविवार को एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने से एक बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। सीरियाई ब्रॉडकास्टर शाम एफएम ने बताया कि यह घटना शेख मकसूद के पास में हुई।

प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 से अधिक लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। दमकलकर्मी और नागरिक सुरक्षा बल घटनास्थल पर बचाव का काम कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टर के मुताबिक इमारत के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan में आतंकवादी समूह के हमले तेज, बम विस्फोट में बाल-बाल बची पुलिस गश्ती वैन

संबंधित समाचार