लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव: एक ही जगह कई विधाओं को मिलेगा मंच, 24 जनवरी से होगा शुभारंभ 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

24 जनवरी से 7 फरवरी तक कांशीराम स्मृति उपवन में होगा आयोजन

लखनऊ, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव व उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में शनिवार को हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजकों की तरफ से बताया गया कि लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारम्भ माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा 24 जनवरी 2023 को किया जाएगा। 

 24 जनवरी से 7 फरवरी तक कांशीराम स्मृति उपवन में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस हस्तशिल्प महोत्सव का उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हस्तशिल्प कारीगरों व हुनरमंदों के हाथों बनी वस्तुओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के प्रसिद्ध वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

महोत्सव की ख़ास बात ये है कि यहाँ एक ही जगह पर साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सिनेमा, संगीत, शिल्प, स्वाद एवं संस्कारों का महासंगम होगा। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश व लखनऊ शहर के कलाकारों को प्रदर्शन करने के लिए कलामंच प्रदान किया जाएगा व अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करनें वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। महोत्सव के आयोजक अरूण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, विनय द्विवेदी व रणवीर सिंह हैं। मुख्य संरक्षकों में एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस आरके चतुर्वेदी, इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कामर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, नीलांश ग्रुप के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव है।

ये भी पढ़ें -चैंपियनशिप रद्द होने से बृजभूषण के खिलाफ खिलाड़ियों ने निकाली भड़ास! बोले-अपराध किया तो है कार्रवाई होनी चाहिए 

संबंधित समाचार