Hamirpur News : फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने छात्र का किया अपहरण, इस तरह से अपहर्ता के चंगुल से छूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में कार सवारों ने छात्र का किया अपहरण।

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने छात्र का अपहरण कर लिया। इस पर छात्र ने अपहर्ता के हाथ में काटकर कार से कूद गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

हमीरपुर, अमृत विचार। भरुआ सुमरेपर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम कोचिंग गए छात्र को कार सवार तीन लोगों ने मारपीट कर कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप से अगवा कर लिया। रेलवे क्रासिंग के पास कार के धीमा होने पर छात्र एक अपहर्ता के हाथ में काटकर खिड़की खोल कर कूद गया। इससे वह चुटहिल भी हुआ है। छात्र के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के पैलानी बस स्टैंड निवासी सतीशचंद्र कसौधन ने थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज को सौंपी तहरीर में अवगत कराया है कि उसका पुत्र अनमोल (13) रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के समीप शनिवार की शाम 5.30 बजे कोचिंग के लिए घर से पैदल निकला था। साथ में उसका मित्र नैतिक भी था। वह कक्षा सात का छात्र है।

आरोप है कि शाम करीब 5.40 बजे रानीलक्ष्मीबाई तिराहे के समीप कार सवार तीन लोगों ने उसे मारपीट कर जबरिया कार में डाल दिया और बांदा की ओर भाग निकले। कस्बे के रेलवे क्रासिंग में कार की रफ्तार धीमी होने पर उसने अगवा करने वाले के हाथ पर काट लिया और खिड़की खोलकर कूद गया।

इस घटना में वह चोटिल हो गया। घर आकर उसने अपहरण की घटना से अवगत कराया। पिता ने पुलिस से मामले की जांच करके मुकदमा कायम करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार