बरेली: सुरेश शर्मा नगर से वनखंडी नाथ तक स्ट्रीट लाइट के लिए खर्च होंगे 39 लाख
बीडीए कराएगा काम, टेंडर मांगे, चौराहे से मंदिर तक जगमग हाेंगे मार्ग
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और भाजपा नेता गिरधारी पप्पू द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे गए पत्रों पर अब कार्रवाई होना शुरू हो गई है। शुरुआत सुरेश शर्मा नगर से वनखंडी नाथ मंदिर तक पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने से हो रही है। 39 लाख के इस कार्य को बीडीए कराएगा। इसके लिए टेंडर मांगे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: निपटा लें जरूरी काम, इस महीने में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
भाजपा नेता गिरधारी पप्पू ने बताया कि उन्होंने सुरेश शर्मा नगर चौराहे का नाम बदलकर वनखंडीनाथ मंदिर चौराहा और सुरेश शर्मा नगर मार्ग को चौड़ा करके इस मार्ग का नाम वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग रखने और चौराहे के पास एक द्वार बनाकर उसका नाम वनखंडीनाथ मंदिर द्वार रखने संबंधी तीन पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे थे।
उन पत्रों पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नगर विकास के प्रमुख सचिव को उसी समय भिजवा दिया था। वनखंडीनाथ मंदिर में चार माह पूर्व हुए भंडारे के बाद पत्नी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के मिलने की कार्रवाई पर अमल होना शुरू हो गया है। गिरधारी पप्पू ने बताया कि जो पत्र सौंपे थे सभी काम होने हैं।
बीडीए ने शुरुआत कर दी है। बीडीए सुरेश शर्मा नगर से वनखंडीनाथ मंदिर तक पथ प्रकाश के लिए पोल व स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम करेगा। यह काम 39 लाख 42 हजार 350 रुपये का है। इस काम के होने के बाद मुख्य सड़क से मंदिर तक जाने का मार्ग जगमग हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: निपटा लें जरूरी काम, इस महीने में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
