पति ने लगाया आरोप तो नाराज पत्नी ने चाकू से किया वार, हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में, एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाये, जिससे उत्तेजित पत्नी ने उस चाकू से हमला कर दिया है। इस घटना में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है।

पुलिस ने आज रविवार को बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वुढनामऊ का निवासी नितिन बाथम और उसकी पत्नी रामबेटी में शनिवार देर रात में परस्पर गंभीर आरोप लगाने का मामला यहां तक बढ़ गया कि राम बेटी ने नितिन बाथम पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस दौरान घर में मचीचीख पुकार सुनकर ग्रामीण पड़ोसी आ गये। इसके बाद गंभीर रूप से घायल नितिन बाथम को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहियाअस्प ताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां घायल नितिन की मां तारावती ने,पुलिस को अपनी पुत्रवधू रामबेटी एवं एक अन्य युवक के विरुद्ध तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-दहेज के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट, मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

संबंधित समाचार