हरदोई: सुभाष जयंती पर दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
हरदोई, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर के जीआईसी मैदान पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
नेताजी की जयंती पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शपथ सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से मार्ग दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ,वही चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट अवश्य पहननी चाहिए । नशे की हालत में वाहन चलाना वाहन चलाने वाले व किसी दूसरे के लिए सदैव हानिकारक होता है। नशे की हालत में कभी भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। अधिकांश मार्ग दुर्घटनाएं घटनाएं नशे में वाहन चलाने की वजह से होती हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता विश्नोई परिवहन विभाग के अधिकारी व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
