Bikru News : Vikas Dubey के खजांची जय बाजपेई के पार्टनर की संपत्ति होगी जब्त, कोर्ट से नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Bikru News कानपुर में विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेई के पार्टनर की संपत्ति जब्त होगी।

Bikru News कानपुर में बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेई के पार्टनर की संपत्ति जब्त होगी। इसके लिए कोर्ट से नोटिस जारी हुआ। साथ ही 30 दिन के अंदर ही कुर्की होगी।

कानपुर, अमृत विचार। कुख्यात गैंगस्टर Vikas Dubey के खजांची जय बाजपेई के पार्टनर विवेक सिंह की पर पुलिस कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी में है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे विवेक सिंह के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का नोटिस जारी किया है। अब 30 दिन के अंदर कुर्की की कार्रवाई होगी।

नजीराबाद निवासी विवेक सिंह ने अपने साथी लाल बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अंकुर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अशोक नगर निवासी योगेश माकिन का मकान कब्जा कर लिया था। विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेक सिंह और उसके साथियों के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

इधर, तय समय में आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी विवेक सिंह की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है। बता दें, विवेक के खिलाफ नजीराबाद, कोतवाली, स्वरूपनगर व बजरिया थाने में धोखाधड़ी, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात