मुरादाबाद : जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
मुरादाबाद,अमृत विचार। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर सोमवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बैठक सेंट जोसेफ कन्या विद्यालय सिविल लाइंस में हुई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष खिलेन्द्र सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन की विभिन्न घटनाओं की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने संघ के पदाधिकारियों से अपील किया कि खण्ड स्नातक बरेली-मुरादाबाद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त को भारी मतों से जिताएं।
अंत में संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों विनीता रानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बरेली, अमित तोमर जिला महामंत्री मुरादाबाद, अनन्त कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष, पूनम विश्वकर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा मुरादाबाद महानगर, ज्योति चौधरी महामंत्री महानगर महिला मोर्चा का स्वागत किया गया। बैठक में डाॅ सुधा सिरोही क्षेत्रीय मंत्री बरेली क्षेत्र, सौरभ अग्रवाल मंत्री महानगर, एगनीस, सागर कुमार, नीरु सागर, हेमंत आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : MLC Election : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- बीजेपी के सामने ऐतिहासिक जीत से रिकॉर्ड बनाने की चुनौती
