बरेली: ईसाइयों की पुलिया पर अंडरग्राउंड बिजली के तार डालने का कार्य दूसरे दिन भी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को एक बड़ी लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। ईसाइयों की पुलिया पर अंडरग्राउंड बिजली के तार डालने की खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन फटने से गैस का रिसाव हो गया था। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। गैस पाइप लाइन का वॉल्व बंद करके गैस सप्लाई को रोक दिया गया था। दूसरे दिन भी ईसाइयों की पुलिया पर अंडरग्राउंड बिजली के तार डालने का कार्य जारी रहा। इस दौरान सीयूजीएल कंपनी ने गैस की सप्लाई को सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए बंद कर दिया। रविवार की तरह आज भी खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन फटन से गैस का रिसाव न हो इसलिए कार्य शुरू करने से पहले सप्लाई को बंद करा दिया गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली: ईसाइयों की पुलिया पर अचानक छूटने लगे गैस के फव्वारे, इलाके में मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार