बलिया: पत्नी से विवाद के चलते परेशान युवक ने की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बलिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में पत्नी से कथित विवाद के कारण परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में मृत्युंजय सिंह (28) ने सोमवार रात अपने घर पर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि घटना के समय सिंह घर पर अकेला था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गड़वार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युंजय सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी बलिया में रहती है। उन्होंने कहा कि सिंह पत्नी से विवाद के कारण परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-केशव मौर्य का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले -ये स्वामी नहीं पार्टी अध्यक्ष का है बयान

संबंधित समाचार