हमें अपनी सेना पर गर्व है:  कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के एक दिन बाद उनके छोटे भाई और मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आज कहा कि हमें हमारी सेना पर गर्व है। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है, जो बर्फीले तूफानों का सामना करके देशवासियों की रक्षा करती है।

इसके पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। इस प्रकार के सबूत मांगा जाना सेना का मनोबल गिराने का काम है।

ये भी पढ़ें - धनशोधन मामला: संजय राउत मुंबई की अदालत में पेश, 27 फरवरी तक सुनवाई स्थगित

-

संबंधित समाचार