अयोध्या: सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल की टीम ने अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताया कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। 

दूसरों की सहूलियत का ध्यान रखें। जल्दबाजी और शार्टकट के चक्कर में ओवरटेक न करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन को निर्धारित लेन में ही चलाएं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। दायीं ओर से एवं ड्राइवर द्वारा ओवरटेक करने के लिए संकेत देने के पश्चात ही करें।

निर्धारित क्षेत्र में निर्माण अथवा अन्य कारणों से नोइंट्री का विशेष ध्यान रखें और इसका उल्लंघन कर खतरा मोल न लें।  वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण हैं, जो दुर्घटना होने पर चोट लगने की सम्भावना को कई गुना कम कर देते हैं। 

ऐसे में वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अथवा हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। बहुत जरूरी होने पर ही हार्न बजाएं। अनावश्यक हॉर्न बजाकर दूसरे चालकों का ध्यान भंग करने तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने से बचें। वहीं सुरक्षित यातायात के लिए ओवरस्पीड एवं रश ड्राइविंग से दूर रहें क्योंकि सर्वाधिक दुर्घटनाएं इसी के कारण होती हैं।

यह भी पढ़ें:-पति करता है मासूम बेटे के साथ दुराचार, पत्नी ने लगाया आरोप, केस दर्ज

संबंधित समाचार