पति करता है मासूम बेटे के साथ दुराचार, पत्नी ने लगाया आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक महिला ने पति के खिलाफ अपने छह वर्षीय बेटे के साथ दुराचार करने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नोएडा के थाना सेक्टर 113 अंतर्गत सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति सुशील कुमार पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसके छह वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बढ़ती महंगाई और शहर की समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार