हरदोई: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान का भाजपाइयों ने किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना, हरदोई। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान का भाजपाइयों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया। कोतवाली कछौना में भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की। पूरे प्रदेश में विवादित बोल से लोगों में आक्रोश है।

भाजपा नेता मयंक सिंह ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिया गया श्रीरामचरितमानस पर बयान से हिंदू समाज बेहद हताश है। राम जन जन के प्रेरणा स्रोत हैं। वह पुरुषोत्तम श्रीराम हैं। नेता की इस तरह की बयानबाजी से लोगों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: डेढ़ किमी में विशाल तो 200 मीटर में चांद बाबू रहे प्रथम

संबंधित समाचार