मुरादाबाद : 16 साल से फरार गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10,000 रुपये का घोषित था इनाम, बिलारी पुलिस ने की कार्रवाई, पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। पुलिस ने गोकशी के आरोपी 16 साल से फरार चल रहे  10,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि,  पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है ‌।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर 2022 को अमरपुर काशी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पांच आरोपी शाहिद निवासी अमरपुर काशी, आसिफ निवासी थांवला, शाहरुख निवासी सकटू नगला, जावेद और अजीज निवासी थांवला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे आरोपी के पीछे पुलिस काफी समय से थी‌।

 23 जनवरी की रात आरोपी पप्पू उर्फ इंतजार निवासी सकटू नगला थाना मूंढापांडे हाल निवासी बिलारी कोतवाली क्षेत्र ग्राम थांवला को नरुखेड़ा थांवला जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक चोरी की बाइक, तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 21 दिसंबर को उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। 

पता बदलकर थांवला से कर रहा था गोकशी का धंधा 
बिलारी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोकशी का आरोपी पप्पू उर्फ इंतजार पर गोकशी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह कोर्ट से चल रहे मुकदमे में 16 साल से फरार था। तभी से वह बिलारी कोतवाली क्षेत्र के थांवला में रहकर अपने भाई महबूब के साथ गोकशी का धंधा कर रहा था। आरोपी का एक भाई शाहरुख पहले ही जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- टेक्सास और अन्य अमेरिकी शहरों के आसपास लगे 'मुस्लिम लव जीसस' के होर्डिंग, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार