बांदा: बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरे पीठ के समर्थक, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमृत विचार, बांदा। बागेश्वर धाम सरकार को लेकर विधर्मियों द्वारा कुप्रचार और अनर्गल बयानबाजी कर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, जिसको लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित गढ़ा ग्राम में बागेश्वर धाम के मंदिर और यहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के यहां भी हजारों की संख्या में समर्थक हैं। बीते कुछ दिनों से विधर्मी उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से अनर्गल बयानबाजी कर उन्हें और पीठ को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं।
इसको लेकर बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने नागरी प्रचारक पुस्तकालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उनके समर्थकों का कहना है कि दूसरे धर्मों में न जाने क्या-क्या हो रहा है, जो किसी से छिपा नहीं है।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर हनुमान चालीसा की चौपाई को फलीभूत करते हुए लोगों को लाभ देने का काम कर रहे हैं। इसके लिये वे कोई शुल्क भी नहीं लेते। फिर भी लोग इसे आडंबर और धर्मांध का नाम देकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि जो सनातन और सनातनियों के विरोध में बात करेगा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में गिरी बिल्डिंग, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
