मैं हूँ जिला पंचायत राज अधिकारी...घोड़े के पेट पर अराजक तत्वों ने लगाया पोस्टर
हरदोई। मंगलवार की शाम महिला अस्पताल के गेट के पास एक घोड़े के दोनों तरफ पेट पर पोस्टर लगा था जिस पर लिखा था ''मैं हूँ जिला पंचायत राज अधिकारी'' घोड़े को देखकर भीड़ लगने लगी। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुचकर पोस्टर छुड़ा दिए
अराजक तत्वों द्वारा एक घोड़े के पेट पर पोस्टर लगाकर उसे छोड़ दिया गया। घोड़ा जिधर निकलता लोग देखने लगते। किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला अस्पताल के गेट के पास पहुचकर पोस्टर छुड़ा दिए।
इस सम्बंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है। उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा जाएगा
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में गिरी बिल्डिंग, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
