नेता होते हैं दो मुंहे सांप... अयोध्या में बोले ओपी राजभार- जनता से दूर हुई सपा, बसपा व कांग्रेस

नेता होते हैं दो मुंहे सांप... अयोध्या में बोले ओपी राजभार- जनता से दूर हुई सपा, बसपा व कांग्रेस

अयोध्या, अमृत विचार। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो लोग जनता से दूर होंगे, वह सरकार नहीं बना पाएंगे। समाजवादी पार्टी, बसपा व कांग्रेस जनता से दूर हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी जनता के करीब है, इसलिए भाजपा की सरकार बनी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं, उन नेताओं में मैं भी शामिल हूं।

मंगलवार को जनपद पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अखिलेश मैनपुरी से चुनाव लड़ी डिंपल यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गए जबकि मैनपुर व इटावा तो उनका घर है। इसके अलावा क्या वह कभी आजमगढ़, आगरा, गोला, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, चंदौली, झांसी, बांदा,चित्रकूट, हमीरपुर, उरई, जालौन, सहारनपुर, बागपत, शामली गए हैं। 

उत्तर प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही, लेकिन अब लोगों को सपा से मोह भंग हो गया है। वहीं उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी तीखी टिप्पणी की है। कहा कि जब वह बसपा में थे तब उनको चौपाई नहीं याद आई, बसपा में चार बार मंत्री रहे लेकिन जब लगा की सरकार बदलने वाली है तो राम की शरण में चले गए और बेटी को सांसद और खुद भाजपा सरकार में मंत्री बन गए। जब वहां भी लगा अब सरकार जाने वाली है तो फिर करवट बदल लिए। 

नेता होते हैं दो मुंहे सांप
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उन नेताओं में मैं भी शामिल हूं। नेता अपने दिए बयान पर कायम नहीं रहते हैं। जब नेताओं का कुछ गड़बड़ बयान मीडिया में चलता है तो आरोप लगता है कि इसे तोड़ मरोड़ कर चलाया गया जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। जब कोई नेता बयान दे तो उसे खुल कर बोलना चाहिए कि मैंने बयान दिया। लेकिन नेता अपने बयान से पलट जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में गिरी बिल्डिंग, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ताजा समाचार

सुलतानपुर: पूर्व विधायक ने विशेष कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 10 साल पुराने मामले में लेखपाल ने दर्ज कराया था केस 
गोंडा: इटियाथोक के बेंदुली व करुआपारा गांव में तेंदुए से दहशत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वन विभाग का दावा तेंदुआ नहीं...
रुद्रपुर: डेरा कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या के 6 घंटे बाद डाली सरबजीत ने FB पर पोस्ट, बताई हत्या की वजह
वाराणसी: 'अब हम होली मनाएंगे...', मुख्‍तार अंसारी की मौत पर बोलीं कृष्णानंद राय की पत्नी
अकारण बच्चे का परित्याग करना दंडनीय अपराध: सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष 
Kanpur Theft: दीवार काटकर इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में चोरी...लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस