रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर पेड़ पर लटकता मिला किशोरी का शव
खीरों / रायबरेली, अमृत विचार। एक किशोरी का शव उसके गांव से बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। रात करीब तीन बजे किशोरी घर से बाहर निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव ठकुराईन खेड़ा मजरे सगुनी का है। गांव की रहने वाली वंदना (17वर्ष) पुत्री राम स्वरूप लोधी ने गाँव के बाहर पेड़ में एक फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला है।परिजनों की सूचना पर पहुँची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी देवेंद्र अवस्थी ने बताया पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।
रात तीन बजे घर से निकली थी किशोरी
किशोरी मंगलवार की शाम को परिक्सनों के साथ खाना खाकर सोने चली गई थी। परिजनों के अनुसार वह रात तीन बजे तक घर में थी। तीन बजे के बाद वह घर से निकली थी। किशोरी किन परिस्थितियों में बाहर गई , उसके साथ क्या हुआ ? इन बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है। बुधवार की सुबह गांव के लोग सोकर उठे और शौच के लिए गांव से बाहर गए तो पेड़ पर फांसी के फंदे से किशोरी का शव लटक रहा था।
गांव में मचा हड़कंप
किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण तरह तरह की बात कर रहे हैं। किशोरी की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर परिवार में किशोरी की मौत पर कोहराम मचा हुआ है ।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: सचिवालय कर्मचारी बन नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी
