Alaya Apartment Collapse: नवाजिश का बड़ा आरोप, कहा- बिल्डर ने मुझे फंसाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अलाया अपार्टमेंट हादसे में पुलिस हिरासत में लिए गए सपा नेता शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश ने बड़ा आरोप लगाया है। नवाजिश ने पुलिस हिरासत में मीडिया को बड़ा बयान दिया है। नवाजिश ने कहा कि इस पूरे मामले में मेरा कोई दोष नहीं है मुझे बिल्डर ने फंसाया है। गौरतलब है कि इस हादसे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने नवाजिश समेत तीन लोगों फहद यजदानी समेत मोहम्मद तारिक के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नवाजिश पुलिस हिरासत में है और बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार धराशाई हुई इमारत में विधायक के बेटे की हिस्सेदारी में थी। इमारत बनने के बाद से दो फ्लैट भी विधायक के बेटे के नाम पर थे।  लेकिन फिलहाल इमारत में इनके परिवार को कोई सदस्य नहीं रहता था।                  

ये भी पढ़ें -Alaya Apartment Collapse: नवाजिश के खिलाफ FIR दर्ज, दो मौत के बाद बढ़ी धाराएं

संबंधित समाचार