जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
जौनपुर, अमृत विचार। जिले के बदलापुर क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास अंबेडकर चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार कुलदीप कुमार, फूलचंद तथा फूलचंद नामक एक अन्य युवक को रौंद दिया। कुमार ने कहा कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
ये भी पढ़ें -अलाया अपार्टमेंट हादसा : सपा नेता अब्बास हैदर ने मां और पत्नी की मौत के लिए अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
