मुरादाबाद : चार वाहनों की टक्कर में तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के समीप हुआ हादसा, रामपुर रोड पर चार वाहनों की टक्कर से मची अफरा-तफरी

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल के समीप चार वाहनों में सिलसिलेवार टक्कर हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 यात्रियों को चोटें आईं। अफरा-तफरी के बीच घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।

कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी के मुताबिक मंगलवार रात मुरादाबाद से रामपुर जा रहे एक पिकअप वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। तभी पीछे से एक डीसीएम भी आ गया। डीसीएम ने पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस का पीआरवी वाहन मौके पर पहुंचा। 

पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क से वाहनों को हटवाने में जुटे। तभी मुरादाबाद से रामपुर जा रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने दोनों वाहनों में टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से तीन पुलिसकर्मी समेत बीस लोग घायल हुए। सिलसिलेवार हादसे की सूचना से पुलिस महकमे की नींद उड़ गई। कुछ ही देर में कटघर, कुंदरकी, पाकबड़ा व मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 आनन फानन में घायलों को निजी व जिला अस्पताल भेजा गया। घायल निर्मल सिंह, दीवान सिंह, होराम सिंह, वीर पाल, अरविंद, शिव कुमार, अवनीश, मुकेश, जितेंद्र, शेर बहादुर, रजनी कांत, धर्मेंद्र, सुनीता, ज्योति पत्नी धर्मेंद्र, ज्योति पुत्री शेर बहादुर, आरती, काव्या, शिवांश व रूचि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही होराम सिंह, दीवान सिंह व निर्मल सिंह की हालत नाज़ुक देख चिकित्सकों ने तीनों को रेफर कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों का उपचार कॉसमॉस अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य, बिना प्रलोभन निभाएं जिम्मदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका