बरेली जंक्शन की सभी प्राथमिक ट्रेनों में लगेंगे एलएचबी रेक
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत एक्सप्रेस के बाद अब बरेली जंक्शन की सभी प्राथमिक ट्रेनों को एलएचबी कोचों के साथ दौड़ाने की तैयारी है। इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस, मुगलसराय जैसी ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी में यातायात नियमों को लेकर किया गया जागरूक
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन से संचालित प्राथमिक ट्रेन आला हजरत एक्सप्रेस 14311/12 और 14321/22 को एलएचबी ट्रेन में तब्दील कर दिया गया है। जिसके बाद अब इस ट्रेन को हैड ऑन जेनरेशन ( एचओजी ) तकनीक से संचालित करने का कार्य भी पूरा हो चुका है। जिससे प्रति माह 14000 लीटर डीजल की बचत अनुमानित है। अग्रिम योजना के तहत बरेली स्टेशन की सभी प्राथमिक ट्रेनों को एलएचबी में तब्दील करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। मण्डल से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन और मेंटेनेंस का कार्य एचओजी तकनीक से होने से रेल को राजस्व बचत करने में सहयोग मिला है। एचओजी के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
ये भी पढ़ें- बरेली: ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ में जूनियर वर्ग में आमिर अव्वल
