26 जनवरी : इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गुरुवार को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार व भारतीय वायु सेना प्रमुख वी.आर. चौधरी भी मौजूद रहे।

इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हैं।  27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं। 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कार्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की झांकियां प्रस्तुत की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल की झांकी दिखाई गई। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी दिखाई गई। झाकी की थीम 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर रही।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 - भारत की पहल विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई। गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर लद्दाक की झांकी दिखाई गई। गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर असम की झांकी दिखाई गई। आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' को दर्शाया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ ऊंट दल ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर NCC कैडेट्स ने मार्च किया।  74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम राइफल्स की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा, भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए एक प्रेरणा है और भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर सरकार और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने कहा, आज इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे और हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश के प्रकृति में अपना सहयोग दें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "एकता, सद्भावना, समानता और संप्रभुता हमारे संविधान के आधार स्तंभ व हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं।" कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, संविधान के मूल्यों व आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लें व देश की प्रगति में भागीदारी निभाएं।


ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर आरएसएस मुख्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 

संबंधित समाचार