इटावा में बोले शिवपाल- नेताजी को मिलना चाहिए भारत रत्न, किसानों-नौजवानों के लिए किया बहुत काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस पर इटावा पहुंचे शिवपाल यादव ने को-ऑपरेटिव बैंक में ध्वाजारोहण किया और देश-प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने देश के किसानों और नौजवानों के लिए बहुत काम किया है, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने देश में फ़ौज के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए इसके लिए उन्हें सम्मानित जरूर किया जाना चाहिए। बताए चलें कि केंद्र सरकार की तरफ से मुलायम सिंह यादव समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।    

बताए चलें कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न की मांग कि है। इसके आलावा कई सपा नेता भी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की बात मीडिया में दोहरा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें -UP के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, मांगा समय  

संबंधित समाचार