बरेली: दूल्हा नपुंसक निकला तो थाने पहुंची दुल्हन
बरेली/हाफिजगंज, अमृत विचार। दूल्हे के नपुंसक निकलने पर एक दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से शिकायत की है कि शादी में उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। उसकी शादी नपुंसक से करा दी गई है। अब उससे कहा जा रहा है कि वह देवर के साथ पत्नी की तरह रहे लेकिन देवर से उसकी …
बरेली/हाफिजगंज, अमृत विचार। दूल्हे के नपुंसक निकलने पर एक दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से शिकायत की है कि शादी में उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। उसकी शादी नपुंसक से करा दी गई है। अब उससे कहा जा रहा है कि वह देवर के साथ पत्नी की तरह रहे लेकिन देवर से उसकी शादी नहीं कराई जा रही। अवैध तरीके से देवर के साथ रहने को कहा जा रहा है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 27 जून को हुई है। ससुराल पक्ष के लोग भी पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह के बाद पहली विदा होकर घर गई तो पति ने उसे ठीक से बात भी नहीं की। पति उससे दूर जाकर सो गया। दूसरी विदा के बाद भी पति उससे दूर-दूर रहने लगा।
उसने पति से पास में सोने कहा तो पति ने साफ लफ्जों में कह दिया कि वह नपुंसक है। ऐसे में वह देवर के साथ पत्नी की तरह रह सकती है। उसने विरोध किया तो पति ने समाज में इज्जत का वास्ता देकर चुप करा दिया। उसने देवर से कोर्ट मैरिज करवाने की बात कही तो लड़के वाले इस पर तैयार नहीं हुए। उसको उल्टा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने थाने में धोखाधड़ी से शादी किए जाने की तहरीर दी है। दूसरी ओर लड़के पक्ष के लोगों ने भी दुल्हन पर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े आदि लेकर चुपचाप घर से चले जाने का आरोप लगाया है।
