बहराइच: छात्रों में कोई बाघ तो कोई बना तेंदुआ, जागरूकता रैली के जरिए वन्यजीवों के संरक्षण पर दिया बल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली के द्वारा वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षा पर दिया। साथ ही मानव वन्यजीव संघर्ष न करने के लिए प्रेरित किया। जिले के कतरनिया घाट के गिरिजापुरी में गणतंत्र दिवस समारोह वन्य जीव की सुरक्षा की थीम पर मनाया गया। झंडारोहण के बाद इंटर कॉलेज छात्र और छात्राओं की रैली को रवाना किया गया।

Untitled(8)

रैली को प्राचार्य योगेश दूबे और कतर्नियाघाट के एसडीओ रमेश चौहान ने रवाना किया। रैली गांव भ्रमण के बाद स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर बिछिया, आम्बा, फकीरपुरी, बर्दिया गांव के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्रा ने तेंदुआ बनकर उसके संरक्षण पर बल दिया। ग्रामीण ने बाघ बनकर पर्यावरण में इसके मौजूदगी के फायदे बताए।

परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार नायर ने बताया कि नाटक कार्यक्रम में मानव वन्य जीव संघर्ष न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इसके निवारण के लिए बताया गया। इस दौरान एसएसबी के उप कमांडेंट कमलेश कुमार, रेंजर ताराशंकर यादव, डब्लूटीआई के खान, नवरोज, पावेल घोष, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अली जिब्रान, सुनील, अतुल, नीरज समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-परीक्षा पे चर्चा : मोदी 'सर' की मास्टर क्लास, स्टूडेंट्स के सवालों का मिला जवाब

संबंधित समाचार