Pathan Movie: पठान फिल्म देखने के दौरान बलिया में थिएटर के अंदर दो गुटों में मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सिनेमा हॉल के अंदर फिल्म ‘पठान’ देखने के दौरान दो समूहों में मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वह मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जिला मुख्यालय के एक सिनेमा हॉल के अंदर ‘पठान’ फिल्म देखने के दौरान दो समूहों के लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। 

पुलिस विभाग ने शुक्रवार की रात ट्वीट कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के हवाले से बताया कि वीडियो 25 जनवरी का है और शाम के छह बजे से नौ बजे के शो में दो समूहों के लोगों में कुर्सी पर बैठने व पान खाकर कुर्सी पर थूकने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शाम को उतारना भूले तो रातभर फहरता रहा पंचायत भवन पर तिरंगा झांडा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार