Money Laundering cases : Jacqueline Fernandez को कोर्ट से राहत, दुबई जाने की मिली अनुमति
नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दुबई यात्रा की शुक्रवार को अनुमति दे दी। अदालत ने एक सम्मेलन के सिलसिले में विदेश यात्रा की अनुमति की मांग वाली जैकलीन की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है। जैकलीन 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में आरोपी हैं। इस मामले के आरोपियों में कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल है।
ईडी ने कोर्ट के सामने आगे कहा कि जैकलीन फर्नांडिस ने फिर 28 से 30 जनवरी तक दुबई जाने की परमिशन मांगी है। जैकलीन ने यह याचिका पेप्सीको के एक इवेंट शामिल होने के लिए लगाई है। लेकिन , ईडी का कहना है कि उन्हें दुबई जाने की इजाज़त नहीं दी जानी चहिए, क्योंकि वहां पर भी अपराध किया गया है और इसकी जांच भी चल रही है।
ईडी ने कोर्ट के सामने तर्क दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस की भूमिका वाली जांच अभी महत्वपूर्ण मोड़ पर है। इसलिए उन्हें विदेश जाने की परमिशन नहीं दी जानी चहिए। ईडी के तर्कों पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकलीन के वकील ने कहा कि कोर्ट के कहने पर मां से मिलने के लिए दाखिल याचिका को वापस लिया था।
ये भी पढ़ें : 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और...', 11 अगस्त को रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म 'गदर 2'
