'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और...', 11 अगस्त को रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म 'गदर 2'
सन्नी देओल ने फिल्म गदर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होगी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही सनी देओल - अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म 'गदर 2' फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। सन्नी देओल ने फिल्म गदर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
सनी देओल ने 'गदर 2' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म का सीक्वल ला रहे हैं। 'गदर 2' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
Hindustan Zindabaad Hai….Zindabaad Tha.. .aur Zindabaad Rahega!
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 26, 2023
This Independence Day, we bring to you the biggest sequel in Indian cinema after two decades.#Gadar2 releasing on 11th August 2023🔥#HappyRepublicDay@ZeeStudios_ @ameesha_patel @iutkarsharma @Anilsharma_dir pic.twitter.com/Tz9dbysDRe
उल्लेखनीय है कि सन्नी देओल ने वर्ष 2001 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में सिख तारा सिंह की कहानी थी, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना से प्यार हो जाता है। उत्कर्ष शर्मा, जिन्होंने फिल्म गदर में सनी और अमीषा के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी, अगली कड़ी में भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें : संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, सामने आई तस्वीर
