बरेली : 9 साल से किन्नर से कर रहा रंगदारी की वसूली, पुलिस से की शिकायत तो दी जान से मारने के धमकी
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में एक किन्नर के साथ रंगदारी न देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किन्नर ने अब इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है मामला ?
यूपी के बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र की एक किन्नर का आरोप है कि वहां रहने वाला एक युवक उससे रंगदारी वसूलता है। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है व जान से मारने की धमकी देता है।
किन्नर ने बताया कि बीते दिन 24 जनवरी की रात आरोपी तमंचा लेकर उसके घर में जबरन घुस गया और कहा कि अपनी कमाई का 1/3 हिस्सा मुझे दे दी नहीं, तो तुझे जान से मार दूंगा। इतना ही नहीं, तेरे गुरू भूरी को भी जान से मार दूंगा। किन्नर का आरोप है कि आरोपी युवक बीते 9 वर्ष से लगातार उससे रंगदारी वसूल करता आ रहा है। जब किन्नर ने आरोपी की शिकायत थाने में की तो आरोपी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी। किन्नर ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- Dry Days : बरेली समेत इन 9 जिलों में बंद रहेंगी शराब-भांग की दुकानें
