Video:क्या आप भी सुंदर दिखना चाहते है? इस बुजुर्ग महिला ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट, हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपने अतरंगी वीडियो अपलोड करते रहते है इस में से कई वीडियो वायरल हो जाते है  ऐसे ही एक वीडियो  प्यारा वीडियो सोशल मीडिया परजम कर वायरल हो रहा है।

जिसमें एक बुजुर्ग महिला को अपनी सुंदरता का राज खोलते देखा जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो को इंस्टाग्राम पर स्नेह आनंद नाम के प्रोफाइल पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन के अनुसार यह अकाउंट एक 86 साल की बुजुर्ग महिला का है। वहीं वीडियो को उसकी पोती ने शूट किया है। वीडियो में बुजुर्ग महिला को बिंदास अंदाज में कहते सुना जा सकता है कि 'लौकी खाती हूं, तभी सुंदर हूं.' इसके साथ ही वह कहती हैं कि लौकी खाने से किसी भी तरह की बिमारी भी नहीं लगती है।

https://www.instagram.com/p/Ck54ZDjAGI9/

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही है। जिसे शेयर कैप्शन में 'ब्यूटी सीक्रेट ऑफ नानी' लिखा हुआ है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 63 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। वहीं वीडियो को देख हर कोई खुश नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें : मंगल ग्रह पर 'भालू' रहते हैं क्या! तस्वीर खुद NASA ने भेजी है 

संबंधित समाचार