Unnao में Deputy CM ब्रजेश पाठक ने एमएलसी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील, सांसद, विधायक संग पदाधिकारी रहे मौजूद
उन्नाव में डिप्टी सीएम ने एमएलसी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील।
उन्नाव में डिप्टी सीएम ने एमएलसी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान सांसद, विधायक संग पदाधिकारी मौजूद रहें है।
उन्नाव, अमृत विचार। शहर के इंदिरा नगर स्थित नंदन वन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह आज यहां उप-मुख्यमंत्री की हैसियत के बजाए शिक्षक एमएलसी पद के भाजपा प्रत्याशी वेणुरंजन भदौरिया के भाई के रूप में मतदाताओं से विनती करना चाहते हैं कि मतदान दिवस 30 जनवरी को कोई अपने घर से पेन सहित मतदान केंद्र न पहुंचे, बल्कि वहां उपलब्ध पेन का इस्तेमाल कर भाजपा प्रत्याशी को अपना प्रथम वरीयता का वोट दें।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव रूपी परीक्षा को 85 फीसदी अंकों से सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करनी है। इससे निश्चित तौर पर युवा एमएलसी निर्वाचित कराने का लाभ शिक्षक समस्याओं के निस्तारण में सभी शिक्षकों को प्राप्त हो सकेगा।
सांसद डा. साक्षी महाराज, विधायक सदर पंकज गुप्ता, बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, बीघापुर आशुतोष शुक्ल, पुरवा अनिल सिंह व हसनगंज विधायक बृजेश रावत, प्रांतीय महामंत्री अमरपाल मौर्या व त्रयम्बक त्रिपाठी, जिले के प्रभारी नेता कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी, गंगा प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, सुशील तिवारी, संदीप निगम, आशीष त्रिपाठी अक्षय, शिवम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, ममता द्विवेदी, नीलम सिंह व सुरुचि अग्नहोत्री आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
