Farrukhabad: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग की नहीं थी जानकारी
Farrukhabad फर्रुखाबाद में प्रेम युगल ने खाया जहरीला पदार्थ।
Farrukhabad फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में प्रेम युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें प्रेमी की मौत हो गई। जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बतायी जा रही।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरेपुर में प्रेमी युगल ने जहर पी लिया। दोनों पशु बांधने वाले कमरे में एक चारपाई पर पड़े मिले। दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव भरेपुर निवासी दृगपाल के 20 वर्षीय पुत्र रोहित का गांव में रहने वाले पारिवारिक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे दृगपाल की पत्नी सुखदेवी पशु बांधने वाले कच्चे कमरे में गई। उनको दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह दूसरे के घर के माध्यम से कमरे में गई तो पुत्र रोहित और गांव में रहने वाली युवती चारपाई पर पड़ी थी। पास में एक कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी मिली। यह देखकर सुखदेवी रोती हुई घर आई और पति दृगपाल को घटना की जानकारी दी।
इसी बीच युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी मिल गई। दृगपाल अपने पुत्र रोहित और युवती को उसकी मां लोहिया अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारजनों में कोहराम मच गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दृगपाल ने बताया कि पुत्र और युवती कें प्रेमप्रसंग होने की उनको कोईजानकारी नहीं है। युवती ही जहर खेलकर आई और खुद खाया व पुत्र को भी खिला दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
