आशा वर्कर्स की नहीं सुनती अंधी-बहरी सरकार: राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा वर्कर्स की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह अंधी-बहरी है इसलिए आशा बहिनों की बात नहीं सुनती। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचती हैं। वो सही मायने में स्वास्थ्य वॉरियर्स हैं …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा वर्कर्स की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह अंधी-बहरी है इसलिए आशा बहिनों की बात नहीं सुनती।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया “आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचती हैं। वो सही मायने में स्वास्थ्य वॉरियर्स हैं लेकिन आज खुद अपने हक के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार गूँगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी हो गई है।”

उन्होंने आशा वर्कर्स को कोरोना योद्धा बताते हुए कहा कि छह लाख आशा वर्कर्स सरकार की अनदेखी के कारण हड़ताल पर जाने को मजबूर है।

संबंधित समाचार