फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। दोनों लोग मैनपुरी क्षेत्र के रहने वाले है। 

मैनपुरी थाना क्षेत्र के भोगांव के गांव के नगला मधु निवासी रविंद्र (65) शुक्रवार को गांव के रहने वाले युवक अनिल (28) के साथ बाइक से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी में दावत खाने आए थे। दावत खाने के बाद वह देर शाम घर लौट रहे थे। संकिसा तिराहा पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग गया।

अनिल की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर दो लोगों को पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा। सीएचसी पर इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। मेरापुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने दोनों के शवो को मोर्चरी में रखवार दिया है। परिजन भी जानकारी होने पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला ट्रैक्टर जुलूस