Ind Vs Nz : पहली बार रांची में T20I मैच हारा भारत, ये आंकड़े हैं ऐतिहासिक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को रांची में खेले गए पहले टी20I मैच में भारत को 21 रनों से हरा दिया। भारत पहली बार रांची में कोई टी20I मैच हारा है। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 176/6 का स्कोर बनाया था जो भारत में उसका दूसरा सबसे बड़ा टी20I टोटल है। भारत 20 ओवर में 155/9 का स्कोर ही बना सका।

भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में अपनी ही गेंद पर फुल-लेंथ डाइव लगाकर बल्लेबाज़ मार्क चैपमैन का फ्लाइंग कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। चैपमैन ने गेंद को सामने की ओर डिफेंस किया जो वॉशिंगटन के दाहिनी ओर चली गई थी और उन्होंने एक हाथ से कैच पकड़ा।

भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में अपनी ही गेंद पर फुल-लेंथ डाइव लगाकर बल्लेबाज़ मार्क चैपमैन का फ्लाइंग कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। चैपमैन ने गेंद को सामने की ओर डिफेंस किया जो वॉशिंगटन के दाहिनी ओर चली गई थी और उन्होंने एक हाथ से कैच पकड़ा।

भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने शुक्रवार को रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो उनके टी20I करियर का पहला अर्धशतक है। सुंदर ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 50 रन बनाए। मैच में वॉशिंगटन ने 4-0-22-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।

23-वर्षीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर टी20I इतिहास में छठे नंबर पर खेलते हुए सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 25-गेंद में अर्धशतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम था जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर खेलते हुए 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

कुछ हटके 
इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 10-0-81-1 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। यह आर्चर के वनडे करियर में उनके द्वारा डाला गया सबसे महंगा स्पैल है। उनका पिछला सबसे महंगा स्पैल (10-0-79-0) 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ आया था। गौरतलब है, आर्चर ने 2 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ 1st t20: भारत को पहले टी20 मैच में मिली हार, न्यूजीलैंड 21 रन से जीता

संबंधित समाचार