अयोध्या: वेतन रोकने पर बीएसए से जवाब तलब, 7 दिन का मिला समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मवई ब्लाक में तैनात एक शिक्षक का वेतन रोकने के मामले में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरण आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
 
राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मवई ब्लाक के सैदपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार भारती ने अप्रैल व मई में चिकित्सीय अवकाश का उपभोग किया था। उनके चिकित्सीय अवकाश की अवधि के दौरान का वेतन बाधित कर दिया गया। पत्र में एक पुराने आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि चिकित्सा अवकाश का आवेदन एवं चिकित्सा परामर्श होते ही उस पर स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का निर्णय लिया जाएगा वेतन बाधित कदापि नहीं किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि निदेशक के पत्र का जवाब दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Yogi Cabinet Meeting: सीएम योगी अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

संबंधित समाचार