न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में बाढ़ से तीन लोगों की मौत, ऑकलैंड की मेयर ने की आपातकाल की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है। न्यूजीलैंड के सार्वजनिक प्रसारक आरएनजेड ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। आरएनजेड ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि बाढ़ से संबंधित तीसरी मौत सिटी सेंटर में भूस्खलन के कारण हुई और शनिवार अपराह्न इसकी पुष्टि हुई।

आरएनजेड की रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा शनिवार सुबह एक और मौत की पुष्टि हुई, जबकि पहली मौत वैराउ घाटी में शुक्रवार रात हुई थी। वहीं एक व्यक्ति लापता है। ऑकलैंड की मेयर वेन ब्राउन ने शुक्रवार को भीषण बाढ़ के कारण क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। वहीं, देश के नए प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सैन्य विमान से शहर का निरीक्षण किया। 

जैसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद हिपकिंस ने बुधवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। हिपकिंस ने कहा, “बारिश ने ऑकलैंड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। शहर के लोगों को इस बात के लिए तैयार रहने की जरूरत है कि वहां और अधिक बारिश हो सकती है।” इससे पहले, ऑकलैंड हवाई अड्डे के टर्मिनल के कुछ हिस्सों में पानी भर जाने और सभी उड़ानें रद्द किए जाने के कारण सैकड़ों यात्री शुक्रवार को रातभर हवाईअड्डे पर फंसे रहे। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें बाढ़ प्रभावित एक पुलिया से एक व्यक्ति का शव मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव शनिवार तड़के पानी में डूबे पार्क से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, ऑकलैंड में बाढ़ के पानी में बह जाने से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है, जबकि रेमुएरा के उपनगर में भूस्खलन में एक घर के धंसने के कारण एक व्यक्ति का पता नहीं चल पा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑकलैंड के कुछ हिस्सों में सड़कों पर सीने तक पानी भरा दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- United Nations ने की ईरान में अजरबैजान के दूतावास पर हमले की निंदा, घटना को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव