अमरोहा : 12वीं के छात्र की निर्मम हत्या, एसपी ने किया मौका मुआयना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Amroha: सिर पर धारदार हथियार से वार कर 12वीं के छात्र की हत्या, गांव से 100मी दूर ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में कक्षा 12 के छात्र पुनीत की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। छात्र का शव गांव से 100 मीटर दूर स्थित एक खेत पर ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी आदित्य लांग्हे ने भी मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए गए थे। इस दौरान पुनीत भी घर में ही सोया था। लेकिन शनिवार सुबह में धर्मसिंह अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने ट्यूबवेल के पास पुनीत का शव पड़ा देखा था। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार 

 

संबंधित समाचार