Unnao Accident : Lucknow Kanpur Highway पर हादसों में छह घायल, जाम लगने से राहगीरों के छूटे पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao Accident उन्नाव में सड़क हादसे में छह घायल।

Unnao Accident लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दो सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसमें कहीं ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। वहीं, आपस में भिड़े ट्रकों के कारण भीषण जाम लग गया।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao Accident लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थानांतर्गत हुए दो सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक हादसे में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की कार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई।

वहीं दूसरे हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसके चलते हाइवे पर जाम के हालात बन गए। हालांकि पुलिस ने वाहनों को किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया। 

अचलगंज थानाक्षेत्र के सुब्बाखेड़ा निवासी कार चालक सत्यम पुत्र मुन्नीलाल व रमेश पुत्र वृजलाल निवासीगण सुब्बा खेड़ा, गलगलहा निवासी अजय वर्मा पुत्र राजेश, विकास पुत्र राजकुमार व दीनू पुत्र रामू वर्मा निवासीगण बक्खाखेड़ा देर रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे।

दही चौकी मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे एसओ दही प्रभारी राघवेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों की मदद से सभी युवकों को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
दूसरा हादसा रात करीबन 12 बजे पुरवा मोड़ पर हुआ। यहां दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर का एक ट्रक पुरवा की ओर मुड़ रहा था। तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे  राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक उससे टकरा गया। हादसे एक मुड़ रहे ट्रक का क्लीनर बॉबी (25) पुत्र रंजीत निवासी ग्राम कुंडली थाना इगलास जनपद अलीगढ़ घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों के चलते हाइवे पर जाम के हालात बन गए। जिस पर पुलिस ने हाइड्रा को बुलाकर क्षतिग्रस्त ट्रैकों को हटवाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक हाइवे की कानपुर लेन का यातायात बाधित रहा।

संबंधित समाचार