देहरादून: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पुरुषार्थ आश्रम, आचार्य बालकृष्ण भी रहे साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आचार्य बालकृष्ण के साथ अचानक भारतमाता पुरम में स्थित पुरुषार्थ आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज से भेंट वार्ता कर सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 

निरंजन स्वामी महाराज ने आचार्य बालकृष्ण और पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज का फूल माला पहनाकर एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज सनातन धर्म की रीढ़ है। जो भारत सहित विदेशों में भी धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। जिससे सनातन विरोधी ताकतें उनके विरुद्ध खड़ी हो रही है। 

समस्त संत समाज उनके साथ है और कदम से कदम मिलाकर दिन-रात उनके साथ खड़ा है। हम सभी पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज की दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली है। जो उन्हें हरिद्वार की पावन भूमि पर संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। महामनीषी  निरंजन स्वामी उनके बड़े भाई समान है। काफी समय से वह उनसे मिलने के लिए आतुर थे। परंतु समय की व्यस्तता के कारण वह उनसे मिल नहीं पा रहे थे। आज उनके आश्रम पहुंचकर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है। इसके बाद वह कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने आचार्य बालकृष्ण महाराज से कई मुद्दों पर गहन चर्चा की।

संबंधित समाचार